Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
लाखों-करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर द 7 हैबिट्स ऑफ़ हाईली इफ़ैक्टिव पीपुल (अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें) के प्रकाशन के बाद से दुनिया में बहुत सारे बदलाव आ चुके हैं। आज हम अपने संबंधों, परिवार, व्यावसायिक जीवन और संस्थानों में जिन चुनौतियों और जटिलताओं का सामना कर रहे हैं, वे बिलकुल ही अलग और व्यापक हैं। कवी के अनुसार इस नए ज्ञान - कर्मी युग में समृद्ध होने, नवाचार करने, उत्कृष्ट होने और नेतृत्व करने के लिए हमें प्रभावकारिता से आगे बढ़ना होगा और... महानता तक पहुँचना होगा। आज की नई वास्तविकता में प्रतिभा और प्रेरणा के ज़्यादा ऊँचे स्तरों पर पहुँचने के लिए नवीन चिंतन के व्यापक परिवर्तन यानी नई मानसिकता, नई योग्यताओं और नए औज़ारों की ज़रूरत होगी। संक्षेप में, एक बिलकुल नई आदत ।