LIBROS DEL AUTOR: dr ranjana verma

13 resultados para LIBROS DEL AUTOR: dr ranjana verma

dr ranjana verma Eliminar filtro Quitar filtros
  • मन की उड़ान (Man ki Udaan)
    Dr. Ranjana Verma
    इस पुस्तक में कवियित्री की विभिन्न विषयों से संबंधित कविताओं का संकलन किया गया है । जीवन के विभिन्न पहलुओं को कवियित्री ने अपनी कविताओं के विषय के रूप में चुना है । समाज में व्याप्त कुरीतियों को उजागर करते हुए उनके समाधान का भी प्रयास इन कविताओं में दिखाई देता है । प्रस्तुत संकलन की कविताएं कवियित्री के हृदय में उत्पन्न होने वाले स्वत:स्फूर्त उद्गार हैं । इनमें प्रकृति के प्रति...
    Disponible

    19,88 €

  • अमला (Amla)
    Dr. Ranjana Verma
    अमला एक ऐसी स्त्री की कहानी है जो परिस्थितियों के चक्रवात में फँस कर भी सुनहरे स्वप्हन देखना नहीं छोड़ती किन्तु उसके स्वप्न स्वप्न ही रहते हैं । कभी वे सत्य नहीं बन पाते । उसकी जिजीविषा और पुनरुत्थान की आशा उसकी श्वांसों में समा कर जीवन की प्रेरणा देती रहती है । बार बार हार कर भी वह हर नहीं मानती । और जब जीवन उपवन पुष्पित पल्लवित होता है, परिस्थितियां करवट लेती हैं तब भाग्य फिर ...
    Disponible

    18,90 €

  • ख़्वाहिशें ( Khvaahishen )
    Dr. Ranjana Verma
    इस पुस्तक में सुश्री रंजना वर्मा जी ने अपनी ग़ज़लों के माध्यम से जीवन की सच्ची अनुभूतियों और वास्तविक तथ्यों को व्यक्त करने का प्रयास किया है। वास्तव में आज मनुष्य का खोता हुआ अस्तित्व, भूख, बेरोज़गारी, हिंसा और इन सब के फलस्वरूप उपजने वाले दर्द और पीड़ा के साथ सभी परिस्थितियों में धैर्य, साहस और सहनशीलता आदि से सामंजस्य स्थापित करने का जो प्रयास किया जाना चाहिये उस की अभिव्यक्त...
    Disponible

    16,40 €

  • रास्ते प्यार के ( Way of love )
    Dr. Ranjana Verma
    यह सच्चे प्रेम की भावना से ओतप्रोत कहानी है । यह कहानी नारी के अंतर्द्वंद की भी है और मानवता तथा देश को प्रमुख समझने वाली सोच को भी उजागर करने वाली है । यह दो विभिन्न धर्म को मानने वाले प्रेमी युगल द्वारा मानवता और समाज की मान्यताओं का सम्मान करने की कहानी भी है और कर्तव्य के लिये अपना सुख, वैभव तथा जीवन का बलिदान करने की गाथा भी है । सैनिक जीवन के महत्व को दर्शाने वाले इस उपन्...
    Disponible

    11,03 €

  • सई ( Saee )
    Dr. Ranjana Verma
    सई’ उपन्यास नहीं नारी - जीवन की विवशता अंतर्द्वंद और उसके अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का लेखा-जोखा है। यह केवल सई की ही कथा नहीं है वरन संपूर्ण नारी जाति की व्यथा - कथा है । उसके अश्रु और हास का संपूर्ण इतिहास है । उसकी विजय और पराजय की लहरों से युक्त समाज रूपी समुद्र की जीवन - यात्रा है जिसमें सिंधु के विकट गर्जन के साथ उसी के हृदयाकाश में विलीन हो जाने वाली गंगा की ...
    Disponible

    36,75 €

  • अँगना कँगना ( Anganaa Kanganaa )
    Dr. Ranjana Verma
    यह एक स्त्री के प्रेम की कहानी है जिसे परिस्थितियां बार बार उसके प्रिय से दूर कर देती हैं । कभी सामाजिक परम्पराएं तो कभी अमीरी गरीबी की दीवार उनके प्रेम को सफल नहीं होने देती । यह एक नारी के प्रिय की इच्छा पर अपनी कामनाओं को बलिदान कर देने की कहानी है । नारी के संघर्ष और विवशता को उपन्यास में भलीभाँति अभिव्यक्त किया गया है । समाज कभी उससे परिवार की खुशियों के लिये बलिदान मांगता...
    Disponible

    15,27 €

  • दशावतार ( Ten incarnation of god )
    Dr. Ranjana Verma
    परब्रह्म के द्वारा तीन प्रमुख देवों के माध्यम से सृष्टि की रचना पालन तथा संहार किया जाता है । ये तीन प्रधान देव ब्रह्मा , विष्णु तथा शिव हैं । ब्रह्मा सृष्टि की रचना करते हैं तथा शिव संहार । विष्णु सृष्टि का पालन तथा संरक्षण करते हैं अतः उनका दायित्व ब्रह्मा तथा शिव से अधिक है । अपने दायित्वों का निर्वाह तथा धर्म की रक्षा के लिये विष्णु समय समय पर विविध रूप धारण करते हैं । इन अ...
    Disponible

    9,96 €

  • कविता कानन ( Kavita Kanan )
    Dr. Ranjana Verma
    कविता कानन में संग्रहीत कविताएँ कवियित्री के हृदय में विभिन्न विषयों को देख कर उठने वाले भावों का प्रगटीकरण हैं । इन कविताओं के माध्यम से कवियित्री ने जीवन के अनेक पहलुओं को छूने तथा उन्हें अभव्यक्ति देने का प्रयास किया है । स्त्री मन की भावनाओं का अद्भुत चित्रण किया गया है । स्त्री के विभिन्न रूप यथा माता, जननी, बच्ची, बेटी आदि का चित्रण करते हुए तत्सम्बन्धी समस्याओंको भी रेखा...
    Disponible

    8,77 €

  • इंद्रधनुष ( Indradhanush )
    Dr. Ranjana Verma
    इंद्रधनुष नामक प्रस्तुत पुस्तक चोका विधा में रची गयी कविताओं का संग्रह है । चोका विधा हाइकु के समान ही एक जापानी विधा है जिसमें रचनाकार अपनी हृदयगत भावनाओं का अंकन करता है । चोका पाँच सात पाँच सात वर्णों वाली पंक्तियों की रचना है जो कम से कम नौ तथा अधिक से अधिक असंख्य पंक्तियों की रचना है । ’इंद्रधनुष’ में कवियित्री डॉ. रंजना वर्मा द्वारा विभिन्न विषयों को आधार बना कर अपनी भाव...
    Disponible

    11,09 €

  • कफ़न के लुटेरे ( Kafan ke lootere )
    Dr. Ranjana Verma
    कफ़न के लुटेरे यह वर्तमान बांग्ला देश की हरी भरी धरती पर पद्मा नदी के किनारे बसे हुए एक गाँव की पृष्ठभूमि पर लिखा गया एक काल्पनिक उपन्यास है । इसके सभी पात्र तथा उनके संघर्ष की कहानी कल्पना के आधार पर भले ही लिखी गयी है परंतु उसका उपजीव्य पूर्वी पाकिस्तान के बांग्ला देश बनने की घटना तथा उस समय वहाँ घटने वाली कही सुनी व पढ़ी अत्याचार की कहानियाँ ही हैं । उन्हें ही आधार बना कर...
    Disponible

    14,30 €

  • जुगनू ( Jugnu )
    Dr. Ranjana Verma
    प्रस्तुत पुस्तक में विभिन्न विषयों को आधार बना कर कवयित्री द्वारा हाइकु विधा में लघु कविताओं का सृजन किया गया है । हाइकु जापानी काव्य विधा है । इसमें कुल सत्रह वर्ण ही होते हैं । ये कुल तीन पंक्तियों में लिखी जाने वाली लघु आकार की रचनाएं होती हैं । प्रथम पंक्ति में पाँच वर्ण होते हैं । द्वितीय पंक्ति में सात वर्ण तथा अंतिम तृतीय पंक्ति में पुनः पाँच वर्ण होते हैं । इनमें मात्रा...
    Disponible

    12,17 €

  • संविधान निर्माता ( sanvidhaan nirmaata )
    Dr. Ranjana Verma
    संविधान निर्माता’ पुस्तक वास्तव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवननकी एक काव्यमय झलक है । इसमें डॉ. अम्बेडकर के जीवन की विभिन्न घटनाओं को कविता के रूप में चित्रित किया गया है । यह बाबा साहब के संघर्षों की गाथा है । इसमें उन परिस्थितियों पर प्रकाश डालने का सफल प्रयत्न किया गया है जिनके कारण वे भारत के नवीन संविधान के निर्माताओं की समिति में सम्मिलित होकर संविधान बनाने में ...
    Disponible

    9,28 €

  • पायल ( Payal )
    Dr. Ranjana Verma
    पायल एक ऐसी स्त्री की कहानी है जो समय के हाथों का खिलौना बन जाती है । परिस्थितियाँ उसे आसमान से धरती पर पटक देती हैं । एक एक कर के उसके सभी सहारे छिन जाते हैं । यहां तक कि वह घोर निराशा में पड़ कर आत्मघात तक के लिए उद्यत हो जाती है । परंतु अंततः जिजीविषा, आशा तथा संघर्ष की प्रबल भावना उसे पुनः सतत संघर्ष की ओर उन्मुख कर देती है और अंततः वह अपने जीवन का चरम लक्ष्य प्राप्त करने मे...
    Disponible

    16,66 €